बुधवार 22 अप्रैल 2026 - 11:21
ईरान के खिलाफ ट्रंप की पीछे हटने पर इज़राइली मीडिया की प्रतिक्रिया

हौज़ा / इज़राईली मीडिया ने बताया कि ट्रंप द्वारा युद्धविराम बढ़ाने की घोषणा के बाद तेल की कीमत में एक डॉलर की भी कमी नहीं आई, क्योंकि बाजार अब उनकी बातों पर भरोसा नहीं कर रहा है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,इज़राईली मीडिया ने बताया कि ट्रंप द्वारा युद्धविराम बढ़ाने की घोषणा के बाद तेल की कीमत में एक डॉलर की भी कमी नहीं आई, क्योंकि बाजार अब उनकी बातों पर भरोसा नहीं कर रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि युद्धविराम कई वर्षों तक जारी रह सकता है और इसकी कोई निर्धारित समय सीमा नहीं है। ईरान बातचीत में ऐसी रियायतें क्यों देगा, जिसे अमेरिका और इज़राइली शासन बलपूर्वक हासिल नहीं कर सके?

रिपोर्ट में आगे जोर दिया गया है कि अगर ट्रंप कोई स्पष्ट लक्ष्य या अंतिम चेतावनी नहीं देते हैं, तो यह सिर्फ एक युद्धविराम नहीं है, बल्कि बिना किसी समझौते के युद्ध की समाप्ति है। यह कहा जा सकता है कि जो हुआ वह एक बड़ी हार है।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति, जो पिछले कुछ दिनों से बार-बार दावा कर रहे थे कि वे युद्धविराम नहीं बढ़ाएंगे, ने अब युद्धविराम बढ़ाने की घोषणा कर दी।

ट्रंप ने दावा किया कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनसे कहा है कि वे ईरान पर हमले को तब तक टाल दें, जब तक ईरान की ओर से कोई प्रस्ताव न आ जाए।

हालाँकि, उनके बार-बार की धमकियों और निराधार दावों के बावजूद, ईरानी प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए पाकिस्तान नहीं गया, और उसने घोषणा की कि वह दबाव, घेराबंदी और धमकियों के माहौल में बातचीत के लिए तैयार नहीं है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha